दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन? मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया ये बयान

jantaserishta.com
9 Jan 2022 12:22 PM IST
दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन? मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया ये बयान
x

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे कोरोना हो गया था. मैं लगभग 7-8 दिन होम आइसोलेशन में रहा. मुझे लगभग 2 दिन बुखार रहा, उसके बाद मैं ठीक हो गया. लेकिन कोरोना नियमों के हिसाब से करीब 7 से 8 दिन होम आइसोलेशन में रहा था.

दिल्ली में लॉकडाउन लगाने पर केजरीवाल ने कहा कि तेज़ी से मामले बढ़ रहे हैं यह एक चिंता का विषय है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, सीएम ने कहा कि पिछली जो लहर अप्रैल-मई में आई थी, उसमें 7 मई को रोजाना इतने ही मामले आ रहे थे. 7 मई को 341 मौत हुई थी, कल 7 मौत हुई थी, 7 मई को दिल्ली में 20,000 बेड भरे हुए थे, कल जब 20000 मामले आए हैं, तो लगभग डेढ़ हजार बेड भरे हुए हैं. तो इस लहर के दौरान मौत भी काफी कम हो रही हैं और लोगों को अस्पताल जाने की भी बहुत कम जरूरत पड़ रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story