दिल्ली-एनसीआर

क्या कर्नाटक में कांग्रेस मुफ्त बस यात्रा का वादा अपनी जेब से पूरा करेगी : भाजपा

mukeshwari
15 Jun 2023 5:25 AM GMT
क्या कर्नाटक में कांग्रेस मुफ्त बस यात्रा का वादा अपनी जेब से पूरा करेगी : भाजपा
x

नई दिल्ली। कर्नाटक की वित्तीय हालत का हवाला देते हुए भाजपा ने एक बार फिर से कांग्रेस की चुनावी घोषणाओं की तुलना रेवड़ी की राजनीति से करते हुए यह सवाल पूछा है कि कर्नाटक सरकार के वित्त विभाग द्वारा लिखे गए पत्र के बाद अब क्या कांग्रेस, कर्नाटक में मुफ्त बस यात्रा के अपने वादे को पूरा करने के लिए अपनी जेब से पैसे देगी? भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कर्नाटक सरकार के वित्त विभाग द्वारा स्थानीय भाषा में लिखे गए एक पत्र को शेयर कर कांग्रेस की रेवड़ी की राजनीति से पहले से ही कर्नाटक के प्रभावित होने की बात कहते हुए सवाल पूछा कि, कर्नाटक सरकार के वित्त विभाग ने केएसआरटीसी और बीएमटीसी सहित आरटीसी को सूचित किया है कि वह मजदूरी और ईंधन व्यय के भुगतान के लिए अतिरिक्त अनुदान प्रदान नहीं कर सकता है। क्या कांग्रेस अब मुफ्त बस यात्रा का वादा अपनी जेब से पूरा करेगी?

दरअसल, कर्नाटक का चुनाव जीतने से उत्साहित कांग्रेस ने अब राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनावी घोषणाओं की बहार ला दी है। इस रणनीति से उत्साहित कांग्रेस इसे अपने चुनावी अभियान का एक तरह से अंग बनाने का फैसला कर चुकी है। यही वजह है कि भाजपा लगातार कर्नाटक की वित्तीय हालत का जिक्र कर अन्य राज्यों के मतदाताओं को संदेश देने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने इस बार अभी से राजस्थान की वित्तीय हालत और घाटे पर भी सवाल उठाना शुरू कर दिया है।(आईएएनएस)

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story