दिल्ली-एनसीआर

पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, जानिए हत्या का मामला

Admin Delhi 1
3 July 2022 9:39 AM GMT
पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, जानिए हत्या का मामला
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: ग्रेटर नोएडा में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों की शादी मार्च 2022 में हुई थी। उसके बाद से ही दोनों में अनबन चल रही थी। जिसके चलते पति ने बीती रात को अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट: ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेटर नोएडा की इकोटेक-वन कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने घरबरा गांव में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

3 महीने पहले ही हुई थी शादी: शुरुआती जांच में पता चला है कि रवि और काजल की शादी मार्च 2022 यानी कि 3 महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहे थे। जिसके चलते अधिकतर लड़ाई होती रहती थी। पता चला है कि बीती रात को भी रवि और काजल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते रवि ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। इस मामले में महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। काजल ग्रेटर नोएडा के ही सेक्टर-36 में रहती है।

अवैध संबंध की पुष्टि नहीं: पहले इस मामले में बताया जा रहा था कि अवैध संबंध के चलते आरोपी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या की है। इस मामले में पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। प्राथमिक जांच में यही पता चला है कि शादी के बाद से ही दोनों पति-पत्नी के बीच में मनमुटाव चल रहा था। छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़े हो रहे थे। जिसके कारण ही शादी के केवल 90 दिनों बाद व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने नवविवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वारदात वाले स्थान पर हैं। जिस कमरे में महिला का शव बरामद हुआ, उस कमरे की तलाश की जा रही है।

Next Story