दिल्ली-एनसीआर

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या

Admin Delhi 1
22 July 2022 6:58 PM IST
अवैध संबंधों के शक में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या
x

एनसीआर क्राइम न्यूज़: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र वसुंधरा के सेक्टर 15 इलाके में अवैध संबंधों के शक के चलते एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला कोई और बल्कि नहीं बनती उसका पति था। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर 15 में रहने वाली काम्या मीणा बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करती थी। उसके पति विकास मीणा किसी प्रॉपर्टी फॉर्म में मार्केटिंग का काम किया करते थे। दोनों के बीच पिछले 1 साल से लेकर शक के चलते विवाद चल रहा था।

विकास के पिता के मुताबिक विकास अपनी पत्नी काम्या पर पिछले 1 साल से शक किया करता था। दोनों के बीच में इस बात को लेकर झगड़ा भी हुआ करते था। कल जब विकास ने अपनी पत्नी को किसी और के साथ देख लिया तो उसने आपा खो दिया। जिसके बाद घर में लड़ाई झगड़ा बढ़ गया। विकास के पिता के मुताबिक लड़ाई के बढ़ने के बाद वह घर में दोनों को शांत करा रहे थे पर आज सुबह विकास ने अपनी पत्नी को चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी। विकास ने अपनी पत्नी पर 20 से अधिक चाकू से वार किया है। जिससे पत्नी मौके पर ही ढेर हो गई। विकास के पिता ने अपनी बहू को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन बेटा अपनी होगश में नहीं था वह लगातार पत्नी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करता रहा। जिसके चलते काम्या मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। विकास के पिता ने पड़ोसियों को बुलाकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी।

Next Story