- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- restaurants में पानी...
दिल्ली-एनसीआर
restaurants में पानी महंगा क्यों? दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा – 20 की बोतल 100 में क्यों
Harrison
22 Aug 2025 8:01 PM IST
x
New Delhi नई दिल्ली: सेवा शुल्क के मामले में एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन की अपील याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रेस्टोरेंट एसोसिएशन से पूछा कि जब आप पहले से ही अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से ज्यादा शुल्क ले रहे हैं, तो फिर सेवा शुल्क क्यों वसूल रहे हैं।
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने शुक्रवार को कहा कि रेस्टोरेंट ग्राहकों से बेचे गए खाद्य पदार्थ, माहौल और परोसना जैसे तीन घटकों के तहत शुल्क ले रहे हैं।
अदालत एकल पीठ के खिलाफ नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन आफ इंडिया (एनआरएआइ) और फेडरेशन आफ होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आफ इंडिया (एफएचआरएआइ) की अपील याचिका पर सुनवाई कर रहा है।
पीठ ने कहा कि जब रेस्टोरेंट में आने वाले व्यक्ति से एमआरपी से ज्यादा शुल्क लेने के बाद भी प्रदान की गई सेवा के लिए भी सेवा शुल्क लिया जा रहा है।
पीठ ने पूछा कि क्या किसी खास तरह के अनुभव के लिए माहौल प्रदान करने में आपकी सेवाएं शामिल नहीं होंगी? पीठ ने आगे कहा कि इस सेवा शुल्क में यह भी शामिल होना चाहिए।
पीठ ने एसोसिएशन की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता को एक उदाहरण के देते हुए पूछा कि जब रेस्टोरेंट 20 रुपये की पानी की बोतल के लिए 100 रुपये ले रहे हैं, तो ग्राहक को उनकी सेवाओं के लिए अतिरिक्त शुल्क क्यों देना होगा?
Tagsरेस्टोरेंट्सपानी महंगा क्योंदिल्ली हाईकोर्टपूछा20 की बोतल 100 में क्योंRestaurantswhy is water expensiveDelhi High Courtaskedwhy is a bottle of 20 being sold for 100जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





