- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- 'जब दोस्त जुड़ते हैं...
दिल्ली-एनसीआर
'जब दोस्त जुड़ते हैं तो इनोवेशन होता है', एआई तस्वीर के साथ राष्ट्रपति मैक्रों ने की PM मोदी की तारीफ
SHIDDHANT
18 Feb 2026 9:03 PM IST

x
Delhi दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। उन्होंने बुधवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसे लेकर इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तस्वीरें शेयर कीं।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक एआई-जनरेटेड तस्वीर साझा की। मैक्रों ने इस तस्वीर में लिखा कि हां, यह एक एआई तस्वीर है। इस तस्वीर में दोनों राष्ट्राध्यक्ष हाथों से दिल बनाते दिख रहे हैं। इमैनुएल मैक्रों ने तस्वीर के साथ लिखा कि जब दोस्त जुड़ते हैं तो इनोवेशन होता है। एआई इम्पैक्ट समिट के लिए तैयार रहिए।
बता दें कि इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम-2026 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि मुंबई में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ व्यापक वार्ता हुई। बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हमने भारत-फ्रांस संबंधों को एक विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया है। हमारी साझेदारी वैश्विक स्थिरता और प्रगति के लिए है। हमने उद्योग, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, अंतरिक्ष और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग पर चर्चा की। हमारे देश स्टार्टअप्स और एमएसएमई के बीच मजबूत नेटवर्क का निर्माण करेंगे, छात्र और शोधकर्ता आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे और नए संयुक्त नवाचार केंद्र स्थापित करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारत में हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का उद्घाटन भारत और फ्रांस के बीच गहरी मित्रता का प्रमाण है। हमें गर्व है कि भारत और फ्रांस मिलकर भारत में दुनिया का एकमात्र ऐसा हेलीकॉप्टर बना रहे हैं जो एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक उड़ान भरने में सक्षम है और इसे वैश्विक स्तर पर निर्यात कर रहे हैं। स्पष्ट है कि भारत-फ्रांस साझेदारी की कोई सीमा नहीं है। यह महासागरों की गहराइयों से लेकर सर्वोच्च चोटियों तक फैली हुई है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 भारत और यूरोप के संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता भारत और फ्रांस के संबंधों को भी अभूतपूर्व बढ़ावा देगा। आज हमने दोहरे कराधान से बचने के उद्देश्य से एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे हमारे देशों के लोगों और हमारी कंपनियों के बीच निवेश को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के लिए भारत-फ्रांस केंद्र, डिजिटल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए भारत-फ्रांस केंद्र, साथ ही विमानन में कौशल विकास के लिए एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना भारत और फ्रांस के बीच दूरदर्शी सहयोग के उदाहरण हैं।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के लिए भारत-फ्रांस केंद्र, डिजिटल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए भारत-फ्रांस केंद्र और वैमानिकी में कौशल विकास के लिए एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना भारत-फ्रांस के भविष्योन्मुखी सहयोग के उदाहरण हैं।
Tagsइंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026इमैनुएल मैक्रों भारत दौराप्रधानमंत्री मोदीभारत-फ्रांस साझेदारीएआई-जनरेटेड तस्वीरहेलीकॉप्टर असेंबलीइंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम 2026यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौतानवाचार केंद्रतकनीकी सहयोगजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





