दिल्ली-एनसीआर

Delhi CM रेखा गुप्ता का नया पता क्या होगा? PWD ने दी जानकारी

Harrison
6 Jun 2025 3:09 PM IST
Delhi CM रेखा गुप्ता का नया पता क्या होगा? PWD ने दी जानकारी
x
Delhi दिल्ली: की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सिविल लाइंस के राजनिवास मार्ग पर सरकारी आवास आवंटित किया गया है। दो बंगलों को मिलाकर आवास बनाया जाएगा जिसमें उनका कैंप कार्यालय भी होगा। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इससे पहले वह शालीमार बाग स्थित अपने निजी आवास में रह रही थीं।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। CM Rekha Guptas Official Residence Allotted: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सरकारी आवास सिविल लाइंस के राजनिवास मार्ग पर होगा। इस मार्ग पर स्थित बंगला नंबर 1/8 व 2/8 को मिलाकर मुख्यमंत्री आवास बनाया जाएगा। इसी में इनका कैंप कार्यालय भी होगा। विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट इनके पड़ोसी होंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसकी मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
राजनिवास मार्ग स्थित प्लाट नंबर आठ में कुल चार बंगले हैं। बंगला नंबर 1 का उपयोग उपराज्यपाल सचिवालय के लिए होता था जिसे अब खाली किया जा रहा है। बंगला नंबर 2 पहले विधानसभा में मुख्य सचेतक अभय वर्मा को आवंटित किया गया था।
अब इन दोनों को मुख्यमंत्री आवास के लिए आवंटित कर दिया गया है। एक में मुख्यमंत्री रहेंगी और दूसरे में कैंप कार्यालय होगा। बंगला नंबर3 व 4 विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट व दिल्ली सरकार के मंत्री रविंद्र सिंह इंद्राज को आवंटित है।
Next Story