दिल्ली-एनसीआर

लंबे समय से कर रहे थे अवैध हथियारों की तस्करी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
22 April 2023 3:12 PM GMT
लंबे समय से कर रहे थे अवैध हथियारों की तस्करी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
x

नॉएडा क्राइम न्यूज़: शहर में आए दिन बढ़ती अवैध हथियारों की तस्करी पर पुलिस द्वारा रोक लगाने के लिए अनेकों को अभियान चलाए जा रहे हैं। थाना कासना पुलिस द्वारा नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही हैं। गिरोह में अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

एक बुलेट पर बैठे थे चारों आरोपी: थाना कासना पुलिस द्वारा आज सुबह ईद-उल-फितर और नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चेकिंग के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल पर चार युवक जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोक लिया। चेकिंग के दौरान आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों को सिरसा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो एनसीआर क्षेत्र में अवैध अस्लाहों की तस्करी करते हैं।

पुलिस ने यह सामान किया बरामद: पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अमन शर्मा, अभि, अभिषेक, राज को गिरफ्तार किया है। अमन शर्मा मूल रूप से समशपुर अलीगढ़ का रहने वाला है। अभिषेक उर्फ अभी पुत्र राजपाल मूल रूप से तेजपुर अलीगढ़ का रहने वाला है। अभिषेक पुत्र विजयपाल मूल रूप से गंगाधर बुलंदशहर का रहने वाला है। और राजपूत्र रघुनंदन मूल रूप से बुढासी अलीगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे .315 बोर, 2 अवैध पौनिया .315 बोर, 2 अवैध तमंचे .12 बोर और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कि है।

पुलिस का बयान: थाना कासना पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान अवैध हथियार की तस्करी करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार और तस्करी में प्रयोग की जाने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story