दिल्ली-एनसीआर

Delhi-NCR में बिगड़ेगा मौसम, बारिश और तेज तूफान की संभावना

Admindelhi1
18 July 2025 7:25 PM IST
Delhi-NCR में बिगड़ेगा मौसम, बारिश और तेज तूफान की संभावना
x
"दिल्ली में मौसम विभाग का येलो अलर्ट"

नई दिल्ली: जुलाई के महीने में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली में आज शुक्रवार को फिर से गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (Weather department) (IMD) ने आज शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही बताया है कि, बादल छाए रहने और तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। उल्लेखनीय है कि 23 जुलाई तक दिल्ली में मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है।

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 61 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 80 प्रतिशत रही।

दिल्ली के लिए आईएमडी ने ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए कहा, है कि अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना बनी हुई है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, हवा की गति और नमी के स्तर के कारण राजधानी के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Next Story