- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Weather : दिल्ली में...
दिल्ली-एनसीआर
Weather : दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, ,पंजाब और हरियाणा में अभी गर्मी जारी
Tara Tandi
2 Jun 2024 10:43 AM IST

x
Delhi : देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों लोगो को भीषण और चिलमिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, शनिवार को दिल्ली के मौसम में गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिल्ली के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिला। वही भीषण गर्मी का प्रकोप राजस्थान में अभी भी जारी है। राजस्थान में तापमान 50 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में लू चलने की आकांशा जताई है। उत्तराखंड,मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा में लू चलने की संभावना है।
देश की राजधानी में लगातार छह दिनों तक भीषण लू के बाद शनिवार को मौसम में थोड़ी सुधार हुआ। वही सुबह में आसमान में थोड़े बादल छाए रहे। दोपहर में थोड़ी देर के लिए तेज धूप भी निकली लेकिन बाद में करीब ढाई बजे आकाश में दोबारा बादल छा गए और धूल भरी आंधी के साथ दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। आंधी के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। राजधानी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इन राज्यों में दी भीषण लू की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 2 जून को हरियाणा और पंजाब में भीषण लू चलने की संभावना है। इसके अलावा, IMD ने आज दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में लू चलने की चेतावनी दी है, वही 3 जून तक उत्तराखंड और झारखंड में भी लू चलेगी। राजस्थान में 4 और 5 जून को लू चलने की संभावना है।
बिहार-झारखंड में हो सकती है बारिश
बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गोवा में 6 जून तक और महाराष्ट्र में 5 जून तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा, मौसम बुलेटिन के अनुसार, 2 जून को ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है।
TagsWeatherदिल्ली बदलेगामौसम मिजाजपंजाब हरियाणागर्मी जारीDelhi's weather will changePunjab Haryanaheat continuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





