- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Weather : Delhi-NCR...
दिल्ली-एनसीआर
Weather : Delhi-NCR सहित इन राज्यों में बढ़ा तापमान
Tara Tandi
13 April 2025 10:58 AM IST

x
Weather अपडेट : बीते दिनों हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर सहित बहुत से राज्यों में मौसम सुहाना कर दिया है। लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अब एक बार फिर लोगो को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के एक दिन बाद शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था। दिल्ली में शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। धूल भरी आंधी के बाद हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में मौसम ठंडा हो गया है। वहीं, मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार के कुछ जिलों में भीषण गर्मी रहेगी, जबकि कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में चलेगी लू
IMD के अनुसार आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की सम्भवना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की सम्भवना है। वही मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और 16 अप्रैल से लोगो को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
इन दो जिलों में बढ़ेगा पारा
हरियाणा में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 22 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हिसार और करनाल जैसे इलाकों में भीषण गर्मी पड़ेगी। पंजाब के निकटवर्ती क्षेत्रों में 14 और 15 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में लू की स्थिति रहेगी।
भीषण गर्मी और बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार में बुधवार को गर्म और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है। लखनऊ में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान गर्म हवाएं चलेंगी। जबकि यूपी में लू का असर जारी रहेगा।
24 जिलों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य के उत्तर और दक्षिण-पूर्व के 24 जिलों में वज्रपात, बिजली गिरने और तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 अप्रैल तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।
TagsWeather Delhi-NCRराज्यों बढ़ा तापमानtemperature increased in statesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





