- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Weather: तेज हवाओं से...
दिल्ली-एनसीआर
Weather: तेज हवाओं से ठंड का एहसास, न्यूनतम पारे में भी गिरावट
Tara Tandi
5 March 2025 12:41 PM IST

x
दिल्ली Weather : NCR में चल रही तेज हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच चुका है। अगले एक हफ्ते में यह तापमान 17 डिग्री तक वापस पहुंचेगा। मंगलवार सुबह से ही चल रही तेज हवा एक बार फिर ठंडक का एहसास करवा रही है। पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 5 मार्च को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है।
IMD के मुताबिक इन तेज हवाओं के चलने का सिलसिला गुरुवार सुबह से थमने की उम्मीद है, जिसके बाद अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंचने की आशंका जताई गई है। ठीक ऐसे ही 7 मार्च को भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री बने रहने की संभावना है।
8 मार्च से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 8 मार्च को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 9 मार्च को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।
10 मार्च को अधिकतम तापमान तो 31 डिग्री के आसपास रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से भारी बर्फबारी और भारी बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है और उसका सीधा असर अब NCR के लोगों पर भी हो रहा है।
TagsWeather तेज हवाठंड एहसासन्यूनतम पारे गिरावटWeather Strong windcold feelingminimum mercury dropजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





