- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- WEATHER: उत्तर भारत...
दिल्ली-एनसीआर
WEATHER: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने अलर्ट के साथ दी राहत की तारीख
Tara Tandi
12 Jun 2025 11:50 AM IST

x
Delhi दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, 12 और 13 जून को भीषण लू और धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा में नमी की मात्रा 25 प्रतिशत के आसपास रहेगी। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश और धूल भरी हवाओं के साथ हीट वेव चलने की चेतावनी दी गई है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
13 जून को भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, लेकिन इस दिन गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने और बारिश की संभावना के कारण तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
कल से तापमान में गिरावट शुरू होने की उम्मीद
14 जून से तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। उस दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। बारिश की संभावना के बावजूद उस दिन किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके बाद, 15 से 18 जून तक मौसम में स्थिरता रहने की संभावना है, जहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की हल्की गतिविधि संभव है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
दोपहर के समय घर से बाहर न निकले
मौसम विभाग ने नागरिकों को लू से बचाव के लिए दोपहर के समय बाहर निकलने से परहेज करने, अधिक पानी पीने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषकर बुजुर्ग, बच्चे और बीमार व्यक्तियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहा है, लेकिन 13 जून की रात से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इसके बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, लोगों को अगले दो दिन विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
TagsWEATHER उत्तर भारतभीषण गर्मी कहरIMD अलर्टदी राहत तारीखWEATHER North Indiasevere heat havocIMD alertrelief date givenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





