- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Weather: Delhi-NCR...
दिल्ली-एनसीआर
Weather: Delhi-NCR सहित देश के बहुत से हिस्सों में भीषण गर्मी और धूप का प्रकोप
Tara Tandi
9 April 2025 10:59 AM IST

x
Weather अपडेट : दिल्ली-एनसीआर सहित देश के बहुत से हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने लगा है। लोगों को तेज धूप अब परेशान करने लगी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज देश के तमाम हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी भी बढ़ेगी। आइए विस्तार से जानते है देशभर के मौसम का हाल…
राजधानी दिल्ली के गर्मी का कहर…. कई जगहों पर चलेगी लू
भारतीय मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी कर लू चलने का अनुमान भी जताया है। दिल्ली ने आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम सक्रिय होने से गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हल्की बारिश होने से लू और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। बता दे कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पंजाब में अप्रैल में ही शुरू हुआ गर्मी का ‘टार्चर’
पंजाब में अप्रैल माह में ही गर्मी का सितम शुरू हो गया है। बता दें कि बीते दिन बठिंडा और फरीदकोट राज्य में सबसे गर्म रहे। दोनों शहरों में तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 9.4 डिग्री अधिक है। जबकि लुधियाना, पटियाला और जालंधर में तापमान 38 डिग्री और अमृतसर में 37.3 डिग्री रहा।
इन जगहों पर अति लू चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज बरनाला,लुधियाना,फिरोजपुर,संगरूर मुक्तसर, बठिंडा और मानसा लू चलने की सम्भवना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ जगह हल्की वर्षा व धूल भरी हवा चलने की संभावना है।
आने वाले दिनों में दिखेगा गर्मी का प्रकोप
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल को भी राज्य में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। इससे तापमान में वृद्धि हो सकती है। इस बार राजस्थान की ओर चल रही पश्चिमी हवाओं के कारण गर्मी बढ़ रही है। हिसार में ऐसी गर्मी अप्रैल के अंत में शुरू होती है।
इन जगहों पर तापमान में गिरावट
IMD के अनुसार 9, 10, 11 और 12 अप्रैल को लाहौल स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन चार दिनों के दौरान प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। ऐसे में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पिछले कई दिनों से चल रहा सूखा टूटने की संभावना है। आज राज्य भर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है और पारे में भी गिरावट आने की संभावना है।
TagsWeather Delhi-NCRदेश हिस्सोंभीषण गर्मीधूप प्रकोपparts of the countryscorching heatsunstrokeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





