- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Weather : दिल्ली सहित...
दिल्ली-एनसीआर
Weather : दिल्ली सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट
Tara Tandi
20 May 2025 10:56 AM IST

x
Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों के लिए मौसम से जुड़ी चेतावनियाँ जारी की हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है, जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मानसून पूर्व बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में अगले 24 से 48 घंटे के भीतर तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात पर असर पड़ सकता है।
हरियाणा-राजस्थान में भीषण गर्मी
राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। चुरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर और बारां जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है , बता दें कि हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी 21 मई तक रात के समय लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। ओडिशा में मंगलवार को गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और ऊना में सोमवार को भीषण गर्मी रही और पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। राज्य में 18 स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा। पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दक्षिण भारत में भारी बारिश
दक्षिणी राज्यों – केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मानसून पूर्व बारिश ने कहर बरपाया है। केरल के कई जिलों में भारी बारिश से जलभराव और भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
IMD की अपील
IMD ने सभी राज्यों के नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़ी सरकारी चेतावनियों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। किसान भाइयों को भी सलाह दी गई है कि वे फसल और उपकरणों की सुरक्षा के उचित प्रबंध करें।
TagsWeather दिल्ली राज्योंबारिश अलर्टIMD जारी अलर्टWeather Delhi statesrain alertIMD issued alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





