- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- weather : Delhi-NCR के...
दिल्ली-एनसीआर
weather : Delhi-NCR के इन इलाको में हल्की बारिश का असार
Tara Tandi
16 Feb 2025 10:39 AM IST

x
दिल्ली weather : देश की राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव नज़र आने लगा है बता दे कि आज दिल्ली में तापमान 26 डिग्री रहेगा। वही सापेक्ष आर्द्रता 20% है और हवा की गति 20 किमी/घंटा है। वही अगर कल यानि 17 फरवरी की बात करे तो कल न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। कल आर्द्रता का स्तर 13% रहेगा।
IMD ने दी जानकारी,
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में सुबह के समय धुंध रह सकती है। वही ज्यादातर बादल छाए रह सकते हैं। IMD ने बताया कि अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 11 डिग्री तक रहेगा। बात करें अगले दिनों की तो 17 और 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री तक रह सकता है। जबकि 19 और 20 फरवरी दिल्ली में हल्की बारिश की सम्भावना है।
आज से खराब स्तर पर जा सकता है प्रदूषण
कुछ दिनों से दिल्ली का AQI सामान्य स्तर रहा। लेकिन आज केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज एक बार फिर वायु प्रदूषण खराब स्तर पर पहुंच सकता है। बता दे कि सीबीएसई के एयर बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई 191 रहा। फरीदाबाद का 130, गाजियाबाद का 106, ग्रेटर नोएडा का 116, गुरुग्राम का 214 और नोएडा का 128 रहा।
श्रीनगर में हुई ठंड की वापसी
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार श्रीनगर ने आज न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके साथ एक बार फिर ठंड की वापसी हुई है। जहां अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इतनी ठंड के बावजूद श्रीनगर के डल झील में लोग नौकायन का लुत्फ उठाते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार 7 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। जिसका असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट से लेकर हल्की वर्षा के तोर पर देखने को मिल सकता है। बता दें कि 19 और 20 फरवरी को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और हिमपात की संभावना है। इस दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
TagsWeather Delhi-NCRइलाको हल्की बारिश असारlight rain expected in the areaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





