- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Weather News: देश के...
दिल्ली-एनसीआर
Weather News: देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अपडेट
Deepa Sahu
2 Sept 2022 12:32 AM IST

x
बड़ी खबर
मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक तमिलनाडु, केरल, माहे और कर्नाटक सहित दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा है। आईएमडी ने यह भविष्यवाणी की है कि अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बरसात की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि सितंबर महीने में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों और पूर्व व उत्तर पश्चिम भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। पूरे देश में सितंबर के लिए मासिक बरसात सामान्य से अधिक (दीर्घ अवधि के औसत (एलपीए) का 109% संभव है।
Heavy spell of rainfall likely over Tamil Nadu, Kerala & Mahe and South Interior Karnataka, Sub-Himalayan West Bengal-Sikkim and Northeast India during next 5 days. pic.twitter.com/ORyn2h6P8j
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 1, 2022
यहां देखें पूरा मौसम पूर्वानुमान
- 1 से 5 सितंबर को तटीय और उत्तरी कर्नाटक में गरज के साथ व्यापाक बारिश होने की संभावना है।
- अगले 5 दिनों के दौरान लक्षद्वीप, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, माहे और दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।
- 1 सितंबर को तमिलनाडु, 1 और 2 सितंबर को केरल, माहे और लक्षद्वीप में बहुत तेज वर्षा संभव है।
- अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में बारिश की उम्मीद है।
- 4 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।- 3 सितंबर तक उत्तराखंड, 1 सिंतबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और 4-5 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में बारिश दर्ज हो सकती है।
- मौसम विभाग ने 4 सितंबर को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भार वर्षा की भविष्यवाणी की है।
- अगले 5 दिनों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालल में भारी बारिश व आंधी की संभावना है।
- 2 और 3 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बहुत भारी वर्षा संभव है।
Next Story





