दिल्ली-एनसीआर

मौसम का मिजाज, लुढ़केगा दिन और रात का पारा, बढ़ेगी ठंड

Rounak Dey
21 Oct 2022 3:39 PM IST
मौसम का मिजाज, लुढ़केगा दिन और रात का पारा, बढ़ेगी ठंड
x

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह के अंत तक दिन और रात का पारा लुढ़केगा। दिल्ली में बृहस्पतिवार को दिनभर धूप निकली रही और शाम को हल्की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 34.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हवा में नमी का स्तर 39 से 94 फीसदी रहा। दिनभर धूप के तेवर तल्ख होने की वजह से लोगों ने गर्मी महसूस की, लेकिन शाम को वातावरण में हल्की ठंडक का अहसास महसूस किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

अधिकतम तापमान- 34 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान- 17 डिग्री सेल्सियस

सूर्यास्त का समय: 5:46 बजे

सूर्योदय का समय: 6:26 बजे

मौसम साफ रहेगा व दिनभर धूप निकली रहेगी। हवा की रफ्तार कम रहेगी व नमी का स्तर भी सामान्य रहेगा।

Next Story