दिल्ली-एनसीआर

Weather : दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार, IMD ने किया इन राज्यों में हीटवेव अलर्ट

Tara Tandi
5 Jun 2024 10:56 AM IST
Weather  : दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार, IMD ने किया इन राज्यों में हीटवेव अलर्ट
x
Weather Delhi दिल्ली : देश में दिन-प्रतिदिन तापमान बढ़ता जा रहा है। इस समय भीषण गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश से बहुत से हिस्सों में भीषण गर्मी अपने चरम पर है और लोगों को जिससे काफी परेशानी हो रही है। हालांकि बारिश ने कई जगहों पर भीषण गर्मी के बीच तापमान में गिरावट लाई है। बात करें यूपी, बिहार सहित राजस्थान और पंजाब में चिलमिलाती गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा। वही कल लूधियाना में
अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
भारत देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों लोगो को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। IMD के अनुसार दिल्ली में 5 से 7 जून तक गरज के साथ हल्की बारिश होने की सम्भावना जताई है। आपको बता दे इस हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
इन राज्यों में किया हीटवेव अलर्ट
दिल्ली,हरियाणा,हिमाचल ,पंजाब सहित उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी हुई है। IMD के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में और पंजाब,हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक पूर्वी भारत में हीटवेव की लहर जारी रहने की संभावना जताई है।
Next Story