- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Weather : Delhi-NCR...
दिल्ली-एनसीआर
Weather : Delhi-NCR समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट
Tara Tandi
16 April 2025 11:06 AM IST

x
Weather अपडेट : उत्तर से लेकर मध्य और पश्चिमी भारत में भीषण गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरु कर दिया है। मौसम विज्ञान विभाग अनुसार अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और लू जैसी स्थितियां बनी रहेंगी। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना है।वहीं कुछ क्षेत्रों में लू और अत्यधिक गर्मी की संभावना भी जताई है। आइए विस्तार से जानते है देशभर के मौसम का हाल…
जाने दिल्ली के मौसम का हाल
IMD के अनुसार दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और तूफान के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बता दें कि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में 15 और 16 अप्रैल से भीषण गर्मी पड़ेगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी और 16 अप्रैल से भीषण गर्मी के साथ लू का असर भी महसूस किया जाएगा। इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा और 16 अप्रैल तक यह 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
लू और गर्मी की स्थिति…
वहीं दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में लू चलने का अलर्ट भी जारी किया है। 16 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, और गुजरात में लू चलने की संभावना है। इसके बाद 16-18 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा, और पूर्वी राजस्थान में भी लू चलने की आशंका है। आगे आने वाले 5-6 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, देश के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
आंशिक बादल छाए रहने के बीच हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और देहरादून के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने और आंधी आने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश हो सकती है।
24 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना
मौसम विभाग पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी समेत 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पूर्वी और दक्षिण-मध्य भागों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
TagsWeather Delhi-NCRराज्यों लू अलर्टWeather Delhi-NCRstates heat wave alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





