- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Weather Forecast: देश...
दिल्ली-एनसीआर
Weather Forecast: देश के इन हिस्सों में मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की आशंका
Deepa Sahu
17 Aug 2022 12:26 AM IST

x
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में कुछ दिन के अंतराल के बाद मंगलवार को एक बार फिर मूसलाधार बारिश (Heavy Rain in Mumbai) हुई। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि कहीं भी निचले इलाके में भारी जलजमाव (Water Logging) की कोई खबर नहीं है। ट्रेन सेवाएं और 'बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट' (बेस्ट) की बस सेवाएं सामान्य हैं। उन्होंने बताया कि सुबह शहर के अधिकतर हिस्सों में बारिश नहीं हो रही थी या हल्की बारिश थी। भारी बारिश पूर्वाह्न करीब 10 बजे शुरू हुई। मौसम विभाग ने मुंबई में आगामी 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की आशंका जताई है।
इन दिनों भादो महीना चल रहा है। सावन की तरह भादो के महीने में भी देश के अलग-अलग इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज भी मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण और गोवा में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर की वजह से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाके में 18 व19 अगस्त को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों से ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश के तटों पर 15 अगस्त को और गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात में 17 अगस्त के बीच नहीं जाने की अपील की है।
हल्की बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में शहर और उसके उपनगरों में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। अगले 24 घंटे में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि शहर में मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 7.91 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 12.94 मिमी और 12.33 मिमी बारिश दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि मंलगवार को दोपहर दो बजकर 57 मिनट पर अरब सागर में 4.39 मीटर तक की ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मुंबई के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिन में हल्की बारिश ही दर्ज की गई।
Next Story





