दिल्ली-एनसीआर

Weather Forecast: देशभर में भारी बारिश से तबाही

SHIDDHANT
3 Sept 2025 11:41 PM IST
Weather Forecast: देशभर में भारी बारिश से तबाही
x
DELHI दिल्ली। देशभर में भारी बारिश का सिलसिला जारी है और इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके बाढ़ और जलभराव से बुरी तरह प्रभावित हैं। लगातार हो रही बारिश और हरियाणा से पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अनुमान है कि 3 अगस्त की रात तक यमुना का जलस्तर 207.40 मीटर तक पहुंच सकता है, जो खतरे के निशान से लगभग दो मीटर ज्यादा है।
बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर की कई सड़कें तालाब जैसी स्थिति में बदल गई हैं। यातायात प्रभावित है और कई इलाकों में पानी भर जाने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 6 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। साथ ही, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब में भी लगातार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।
Next Story