दिल्ली-एनसीआर

Weather: दिल्ली-पंजाब समेत इन जिलों में बारिश-आंधी के आसार

Tara Tandi
19 April 2025 10:52 AM IST
Weather: दिल्ली-पंजाब समेत इन जिलों में बारिश-आंधी के आसार
x
Weather अपडेट : राजधानी दिल्ली सहित देश के बहुत से हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट बदली। बता दे कि शाम को दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे लोगो को भीषण गर्मी से बहुत राहत मिली। IMD के अनुमान के अनुसार आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। आइए विस्तार से जानते हैं देशभर में मौसम का हाल…
राजधानी दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश और तेज आंधी आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। मौसम में इस बदलाव का असर अगले कई दिनों तक जारी रहेगा। गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। तापमान भी गिरेगा।
प्रदेश के इन जिलों में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। वही पश्चिमी यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर और आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी है। इस दौरान कई जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है।
हैदराबाद में अगले 3-4 दिन होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने हैदराबाद के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिनों तक बारिश और आंधी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबाबाद, वारंगल, हनुमकोंडा, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेडचल-मलकजगिरी, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक, महबूबनगर, नगरकुर्नूल, वानापर्थी, नारायणबापेट और जोलंबपेटवाल में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है।
पंजाब के शहरों में आज के मौसम का हाल
अमृतसर – आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है, जबकि तापमान 22 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
जालंधर – आसमान साफ ​​रहेगा। तापमान 20 से 38 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
लुधियाना – आसमान साफ ​​रहेगा। सूरज चमकेगा. तापमान 22 से 37 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
पटियाला – हल्के बादल छाने की संभावना है, धूप भी निकलेगी। तापमान 25 से 39 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
मोहाली – आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है. तापमान 23 से 36 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
3 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
हरियाणा में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अन्य सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे और हवाएं चलेंगी।
Next Story