- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Weather alert: कुछ...
दिल्ली-एनसीआर
Weather alert: कुछ राज्यों में लू का कहर, तो कहीं बरसात की बौछारें
Tara Tandi
29 May 2025 1:21 PM IST

x
Weather Update : भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। एक ओर देश के उत्तरी और मध्य भागों में झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों पर कहर भरपा रही है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में लू का प्रकोप जारी है, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों में भी तेज गर्मी के चलते येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
– हीटवेव का कहर
IMD के अनुसार, अगले 48 घंटों तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में लू का असर बना रहेगा। विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार, और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में दिन के समय बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लोगों को हाइड्रेट रहने और दोपहर के समय बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
– बारिश की फुहारें
वहीं दूसरी ओर, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी प्री-मानसूनी वर्षा शुरू हो गई है, जिससे वहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
IMD का पूर्वानुमान:
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि जल्द ही दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल तट से दस्तक देने वाला है, जो जून के पहले सप्ताह में पूरे दक्षिण भारत को कवर कर सकता है। इस बार मानसून सामान्य रहने की संभावना जताई जा रही है।
राजस्थान में धूलभरी आंधी और बारिश का प्रकोप
राजस्थान में भी मौसम ने करवट बदली है। बता दे कि भीलवाड़ा में तेज हवाओं ने टोल प्लाजा के टीन शेड को उड़ा दिया, जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए। आईएमडी के अनुसार 25-26 मई को राजस्थान में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है और आज भी कुछ इलाकों में यह स्थिति बनी रह सकती है। जैसलमेर में 23 मई को 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक था। हालांकि, 28 मई से गर्मी कम होने की उम्मीद है।
– जानें पंजाब के मौसम का हाल
बता दें कि पंजाब के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जालंधर में अधिकतम तापमान 41°C तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहेगा। आसमान साफ़ रहेगा और धूप तीव्र होगी, जिससे लू चलने की आशंका है।
हालांकि, राहत की खबर यह है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना है। 30 मई को अधिकतम तापमान 39°C और 31 मई को 37°C तक रहने की उम्मीद है। इसके बाद 1 जून से तापमान में फिर से वृद्धि हो सकती है, जो 4 जून तक 48°C तक पहुंच सकता है।
भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के लिए इस वर्ष सामान्य से अधिक मानसून की भविष्यवाणी की है। पंजाब में इस बार औसत से 115% अधिक वर्षा होने की संभावना है, जो किसानों के लिए अच्छी खबर है। मानसून के आगमन से पहले मई में भी राज्य में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
नागरिकों के लिए सलाह:
– गर्मी से बचाव के लिए हल्के और सूती कपड़े पहनें।
– धूप में निकलते समय सिर को ढकें और धूप का चश्मा पहनें।
– अधिक से अधिक पानी पीते रहें।
– बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव और फिसलन से बचें।
TagsWeather alert कुछ राज्योंलू कहरकहीं बरसात बौछारेंWeather alert in some statesheat wave havocrain showers in some placesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





