- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- संपत्ति कर कार्यालय 31...
संपत्ति कर कार्यालय 31 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को खुलेगा

नई दिल्ली:दिल्ली नगर निगम ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए अपने सभी क्षेत्रीय एवं मुख्यालय स्थित संपत्ति कर कार्यालय 31 जुलाई 2022 तक प्रत्येक शनिवार काे (राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) खोलने का निर्णय किया है. संपत्ति कर कार्यालय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुलेंगे. दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक भोजनावकाश का समय रहेगा. बता दें कि दिल्ली नगर निगम ने छूट के साथ चालू वित्त वर्ष 2022-2023 का संपत्ति कर जमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 तक बढ़ा दी है.
दिल्ली नगर निगम के इस निर्णय से जो नागरिक या प्रतिष्ठान अब तक किसी कारणवश अपना वित्त वर्ष 2022-2023 का संपत्ति कर जमा नहीं करा पाए वो निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली छूटों के साथ अपना संपत्ति कर 31 जुलाई 2022 तक जमा करा सकते हैं. निगम ने संबंधित अधिकारियों को संपत्ति कर कार्यालय में कोरोना संबंधी नियमों का पालन करने संबंधी निर्देश जारी किए हैं.