दिल्ली-एनसीआर

वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 54 एमजीडी पानी का उत्पादन कर रहा है : केजरीवाल

Shreya
17 July 2023 3:10 PM IST
वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 54 एमजीडी पानी का उत्पादन कर रहा है : केजरीवाल
x

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ने 54 एमजीडी पानी का उत्पादन शुरू कर दिया है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 134 एमजीडी है। इसने 54 एमजीडी का उत्पादन शुरू कर दिया है। इसी प्लांट में उपकरणों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। उम्मीद है कि यह जल्द ही पूरी क्षमता से काम करना शुरू कर देगा। इंजीनियर चौबीस घंटे सातों दिन काम कर रहे हैं।

यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर के कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला में जल उपचार संयंत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए थे, जिससे कुछ क्षेत्रों में पानी की कमी हो गई है।

भारी बारिश और यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण टूटा हुआ दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) का रेगुलेटर ठीक कर दिया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाके सोमवार को भी जलमग्न रहे। लाल किले के पीछे लगभग 10-12 फीट गहरा पानी था और आईटीओ, आईएसबीटी, राजघाट और शांति वन जैसे आसपास के इलाकों में भी पानी भर गया था।

सबसे बड़े श्मशान घाट निगम बोध घाट के पास पानी आठ फीट गहरा था। जो फिलहाल बंद है।

आईएएनएस

Next Story