- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली के कुछ इलाके...
दिल्ली के कुछ इलाके में दो दिन तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली जल बोर्ड के ओखला वाटर वर्कस में मरम्मत कार्य शुरू किया है। इस कारण 30 व 31 मार्च को दक्षिणी दिल्ली इलाके में पान आपूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में ओखला फेज-1 व 3, कालकाजी, कालकाजी एक्सटेंशन, गोविंदपुरी, श्रीनिवासपुरी, जीबी पंत पॉलिटेक्निक, श्याम नगर कॉलोनी, ओखला सब्जी मंडी, लाजपत नगर, अमर कॉलोनी, ईस्ट ऑफ कैलाश व आसपास के क्षेत्र, ईएसआई जलाशय कमान क्षेत्र, प्रहलादपुर, तहखंड, तुगलकाबाद गांव, संगम विहार, अंबेडकर नगर, देवली व आसपास के क्षेत्र, कालिंदी कॉलोनी, महारानी बाग, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट-वेस्ट, डीडीए फ्लैट्स एनएफसी, गांव तैमूर नगर, खिगराबाद, भरतनगर, ग्राम जुलेना, ईश्वर नगर, जाकिर बाग, जुलेना डीडीए फ्लैट्स, माचीगढ़, सुखदेव विहार, सुखदेव विहार डीडीए फ्लैट्स, जोगा बाई, जाकिर नगर, जाकिर नगर एक्सटेंशन, बाटला हाउस, बाटला हाउस एक्सटेंशन, ओखला गांव, नूर नगर, शाहीन बाग, अबुलफजल, ओखला विहार व आसपास के क्षेत्र तथा गिरी नगर शामिल है।
दूसरी ओर चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पाइप फिडिंग कार्य की वजह से 30 व 31 मार्च को ही सिविल लाइंस, हिंदूराव अस्पताल,कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़ गंज और एनडीएमसी क्षेत्र, ओल्ड व न्यू राजिंदर नगर, पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी और आसपास के क्षेत्र तथा दिल्ली छावनी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि लोग आवश्यकतानुसार पानी भरकर रख लें तथा पानी की मांग बढऩे पर उपभोक्ता पानी का टैंकर मंगाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के क्षेत्रीय आपातकालीन कार्यालय के फोन नंबरों 011 - 26473720, 26449877 (गिरि नगर), 011 -29819035, 29824550, 29810350 (जल सदन), 011 - 29234746, 29234747 (ग्रेटर कैलाश), 011-26388976 (ओखला), 23537397, 23677129 (ईदगाह), 28742340 (राजिंदर नगर), 23650040 (गुलाबी बाग) तथा 238199045 व 23818525 (चंद्रावल) पर संपर्क कर सकते हैं।





