- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Yamuna घाट पर पानी...
Yamuna घाट पर पानी कटा, धोबियों पर सख्त पाबंदी लागू

East Delh.पूर्वी दिल्ली। सीमापुरी धोबी घाट पर धोबियों को कपड़े धोने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले दिल्ली जल बोर्ड ने शाहदरा जिला प्रशासन को अवैध सबमर्सिबल की सूची सौंपी थी। उस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने घाट पर लगे सबमर्सिबल को सील कर दिया था। इसके बाद घाट पर पानी का संकट बना हुआ है। यहां काम लगभग ठप हो गया है। वे पास के मंदिर से पानी लेकर काम चला रहे हैं।
घाट पर 15 धोबी काम करते हैं। घाट पर काम करने वाले लोगों का सरकार और प्रशासन से एक ही सवाल है कि पानी का कनेक्शन कटने के बाद वे अपना काम कैसे कर पाएंगे। जमीन भी सरकारी है। सीमापुरी घाट समिति के प्रधान ओम प्रकाश ने बताया कि सरकार ने बोरवेल लगवाया था। लेकिन बोरवेल पूरी तरह खराब हो गया। उसमें पानी नहीं आता। इसके बाद सबमर्सिबल लगवाया गया। लेकिन प्रशासन ने उसे सील कर दिया।





