- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली में यमुना में...
दिल्ली में यमुना में पानी की कमी के कारण उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में जल संकट

दिल्ली वाटर क्राइसिस: यमुना में पानी की कमी के कारण कल (सोमवार) को भी पेयजल उपचार संयंत्र प्रभावित रहा। इस कारण कई इलाके में पानी कि किल्लत अभी बनी हुई है। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने कहा है कि मंगलवार को उत्तर, उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी दिल्ली सहित दर्जनों इलाके में भी पानी की आपूर्ति कम दबाव पर होगी।
डीजेबी के अनुसार यमुना में पानी की कमी की वजह से वजीराबाद वाटर वक्र्स में यमुना के तालाब में जलस्तर एक बार फिर से 667.60 पर पहुंच गया है। जबकि वजीराबाद तालाब का जलस्तर सामान्यत: 674.50 फीट रहना चाहिए। यमुना में पानी की इस कमी की वजह से वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला में जल उपचार संयंत्रों से जल उत्पादन प्रभावित हुआ है। पानी किल्लत के कारण रविवार को सिविल लाइंस, हिंदूराव अस्पताल और आसपास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्तिनगर और आसपास के क्षेत्र, करोलबाग, पहाड़ गंज, एनडीएमसी क्षेत्र, पुराने और नए राजिंदर नगर, पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, कालकाजी, गोविन्दपुरी और आसपास के क्षेत्र, तुगलकाबाद, संगम विहार और आसपास के क्षेत्र, तुगलकाबाद व आसपास के क्षेत्र, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबीबाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी व आसपास के इलाके, दिल्ली छावनी क्षेत्र, तथा दक्षिणी दिल्ली के इलाके में पेयजल संकट गहराया रहा। पानी का यह संकट सोमवार को भी बने रहने की संभावना है। दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि लोग पानी का टैंकर मंगाने के लिए डीजेबी के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 1916, 23527679 व 23634469 पर संपर्क कर सकते हैं।





