दिल्ली-एनसीआर

देखें रात 8 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

jantaserishta.com
5 May 2022 8:01 PM IST
देखें रात 8 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
देखें लाइव वीडियो

नई दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली पर मिल रही सब्सिडी को लेकर गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में अभी जो बिजली पर सब्सिडी दी जाती है, उसमें बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर 2022 से सब्सिडी उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जो इसकी मांग करेंगे। यानी अगर कोई बिजली उपभोक्ता बिजली सब्सिडी चाहता है तो उसको अभी की तरह सब्सिडी वाली मुफ्त या रियायती दर वाली बिजली मिलेगी।

ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अब लोगों से पूछेगी कि क्या वे बिजली पर सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं। यदि वो चुनते हैं तो उन्हें बिजली सब्सिडी प्रदान की जाएगी। बता दें कि वर्तमान में दिल्ली के उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक कोई बिल नहीं भरना होता है, जबकि प्रति माह 201 से 400 यूनिट बिजली की खपत पर 800 रुपये की सब्सिडी मिलती है।
दिल्ली मंत्रिमंडल ने दिल्ली स्टार्ट-अप नीति को दी मंजूरी
बेरोजगारी मुद्दे पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि सरकार दिल्ली को भारत की स्टार्टअप राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली स्टार्टअप नीति को कैबिनेट से मंजूरी मिलने की जानकारी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि सरकार सीए, वकीलों का एक पैनल बनाएगी जहां उद्यमी मदद ले सकते हैं। विशेषज्ञों को सरकार भुगतान करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार उद्यमियों को राहत देगी। सरकारी संस्थानों के छात्र व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 1-2 साल की छुट्टी ले सकते हैं।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली पर मिल रही सब्सिडी को लेकर गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में अभी जो बिजली पर सब्सिडी दी जाती है, उसमें बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर 2022 से सब्सिडी उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जो इसकी मांग करेंगे। यानी अगर कोई बिजली उपभोक्ता बिजली सब्सिडी चाहता है तो उसको अभी की तरह सब्सिडी वाली मुफ्त या रियायती दर वाली बिजली मिलेगी।
ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अब लोगों से पूछेगी कि क्या वे बिजली पर सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं। यदि वो चुनते हैं तो उन्हें बिजली सब्सिडी प्रदान की जाएगी। बता दें कि वर्तमान में दिल्ली के उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक कोई बिल नहीं भरना होता है, जबकि प्रति माह 201 से 400 यूनिट बिजली की खपत पर 800 रुपये की सब्सिडी मिलती है।
दिल्ली मंत्रिमंडल ने दिल्ली स्टार्ट-अप नीति को दी मंजूरी
बेरोजगारी मुद्दे पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि सरकार दिल्ली को भारत की स्टार्टअप राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली स्टार्टअप नीति को कैबिनेट से मंजूरी मिलने की जानकारी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि सरकार सीए, वकीलों का एक पैनल बनाएगी जहां उद्यमी मदद ले सकते हैं। विशेषज्ञों को सरकार भुगतान करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार उद्यमियों को राहत देगी। सरकारी संस्थानों के छात्र व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 1-2 साल की छुट्टी ले सकते हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story