दिल्ली-एनसीआर

देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Shantanu Roy
12 Sept 2022 10:03 PM IST
देखें रात 10 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
बड़ी खबर
दिल्ली। जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही, दरअसल, हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट के चक्कर लगा रही जैकलीन से सोमवार को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ करना थी, जिसे टाल दिया गया। अब इस मामलें में बड़ा अपडेट सामने आया है, अभिनेत्री जैकलीन ने किसी वजह से पूछताछ को रीशेड्यूल करने की अपील की थी। जिस पर मुहर लगाते हुए कोर्ट ने इन्वेस्टिगेशन को सोमवार 12 सितंबर से टाल कर बुधवार 14 सितंबर कर दिया है।

अब दिल्ली पुलिस ने 14 सितंबर के लिए एक्ट्रेस को नया समन जारी किया है। जिसके तहत जैकलीन की EOW के सामने 14 तारीख को पेशी होनी है। जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के रंगदारी मामले में जांच में शामिल होने के लिए उन्हें समन भेजा है। हालांकि, ये पूछताछ का सिलसिला आज यानी 12 सितंबर को ही होना था, लेकिन, एक्ट्रेस ने अपने कुछ पर्सनल काम के चलते आज इस कार्रवाई में शामिल नहीं हो पाईं, इसीलिए उनको नया समन 14 तारीख के लिए भेजा गया है।
ईओडब्ल्यू ने नहीं दी ज्यादा दिनों की मोहलत
रिपोर्ट्स की मुताबिक यह तीसरी बार दिल्ली पुलिस ने जैकलीन को समन जारी किया है, पेशी के लिए जैकलीन के मना करने पर भी दिल्ली पुलिस की आर्थिक शाखा के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैकलीन को 12 सितंबर की सुबर 11 बजे मंदिर मार्ग ईओडब्ल्यू के ऑफिस में पूछताछ के लिए पेश होना था । लेकिन उसके एक दिन पहले ही उनकी तरफ इस बात का हवाला दिया गया कि वो पेश नहीं हो पाएंगी, कारण पूछने पर एक्ट्रेस ने कुछ काम की व्यस्तता बताया कि अब हमारी तरफ से जल्द ही एक नया समन जारी किया जाएगा। नए समन में नई तारीख पेश होने के लिए दी जाएगी।
Next Story