दिल्ली-एनसीआर

युवती के साथ दुष्कर्म और लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

Admin Delhi 1
15 Feb 2023 1:43 PM GMT
युवती के साथ दुष्कर्म और लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार
x

नोएडा: थाना फेस 2 पुलिस ने वांछित अभियुक्त अभय प्रताप पुत्र अनुपाल सिंह नि0 ग्राम कुंआ खेड़ा थाना बिलारी जिला मुरादाबाद उम्र करीब 22 वर्ष को फेस 2 बस अड्डे तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना फेस 2 में कई मामले में वांछित चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों द्वारा 21.07.2022 को एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया और मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें अभियुक्त का साथी अभियुक्त जसवन्त तोमर पुत्र सतवीर सिंह निवासी बहापुर थाना बहजोई सम्भल व हाल पता कुलेसरा पुस्ता थाना इकोटेक 3 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्वनगर उम्र 23 वर्ष को 09.01.2023 को फूल मण्डी सैक्टर 88 कट के पास से गिरफ्तार किया गया था।

जिसके कब्जे से पीडिता से लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना फेस 2 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसके बाद उक्त आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पचना अभय प्रताप पुत्र अनुपाल सिंह नि0 ग्राम कुंआ खेड़ा थाना बिलारी जिला मुरादाबाद उम्र करीब 22 वर्ष है।

Next Story