दिल्ली-एनसीआर

रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन बने वीके त्रिपाठी, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने लगाई मुहर

Kunti Dhruw
31 Dec 2021 5:00 PM GMT
रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन बने वीके त्रिपाठी, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने लगाई मुहर
x
विनय कुमार त्रिपाठी को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

Railway Board: विनय कुमार त्रिपाठी को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने शुक्रवार को त्रिपाठी की नियुक्ति पर मुहर लगा दी। विनय कुमार त्रिपाठी ने सुनीत शर्मा ने जगह ली है जो कि शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए।

त्रिपाठी वर्तमान में उत्तर-पूर्व रेलवे गोरखपुर के महानिदेश के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह भारतीय रेलवे में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरों के लिए भारतीय रेलवे सेवा (आईआरएसईई) के माध्यम से शामिल हुए थे। उनकी पहली नियुक्ति उत्तरी रेलवे में असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के तौर पर हुई थी।
वह उत्तरी, मध्य और पश्चिमी रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभागों में कई अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। त्रिपाठी उत्तर मध्य रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर, पश्चिमी रेलवे में अतिरिक्त महानिदेशक व चीफ इलेक्ट्रिकल लोकोमोटिव इंजीनियर और रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (ट्रैक्शन) भी रह चुके हैं।
Next Story