दिल्ली-एनसीआर

भारत में जल्द एंट्री करेगा Vivo V80 FE, दमदार बैटरी से होगा लैस

Tara Tandi
17 Oct 2026 4:37 PM IST
भारत में जल्द एंट्री करेगा Vivo V80 FE, दमदार बैटरी से होगा लैस
x
नई दिल्ली: Vivo V80 FE जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में देखने को मिल सकता है। हाल ही में फोन को इंडोनेशियन सर्टिफिकेशन में देखा गया था। इसके बाद फोन को अब भारतीय सर्टिफिकेशन भी मिला है। इससे पता चलता है कि फोन भारत में लॉन्च के लिए भी तैयार हो रहा है। सर्टिफिकेशन में इस अपकमिंग Vivo फोन के बारे में अहम जानकारी मिलती है। फोन इससे पहले लॉन्च हुए Vivo V80 का अफॉर्डेबल वर्जन हो सकता है। आइए जानते हैं अब तक मिली जानकारी क्या कहती है।
Vivo V80 FE को भारतीय सर्टिफिकेशन में देखा गया है। फोन मॉडल नम्बर V2624 के साथ स्पॉट (via) हुआ है। इसी मॉडल नम्बर के साथ फोन इससे पहले इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन में देखा गया था। BIS सर्टिफिकेशन में नजर आना बताता है कि फोन जल्द ही भारत में दस्तक दे सकता है। सर्टिफिकेशन 16 अक्टूबर का बताया गया है।
फोन के स्पेसिफिकेशंस यहां पर पता नहीं मेंशन किए गए हैं। हालिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार, संभावति रूप से फोन में AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जो कि कम से कम 120Hz रिफ्रेश रेट वाला होगा। फोन में MediaTek Dimensity 8530 देखने को मिल सकता है। या इससे ऊपर का वर्जन भी आ सकता है। फोन में बड़ी बैटरी की पुरजोर संभावना है जो कि कम से कम 7500mAh कैपिसिटी की हो सकती है। इसके साथ में कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है।
Vivo V80 की तरह फोन धांसू कैमरा सेटअप कैरी कर सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर मिल सकता है। साथ में अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और एक अन्य सपोर्टिव लेंस शामिल किया जा सकता है। सेल्फी कैमरा 50MP तक जा सकता है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसमें IP68, IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा यह सिक्योरिटी फीचर्स से भी लैस होगा जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
Next Story