दिल्ली-एनसीआर

विवेक अग्निहोत्री ने मांगी बिना शर्त मांफी

Teja
10 April 2023 7:21 AM GMT
विवेक अग्निहोत्री ने मांगी बिना शर्त मांफी
x

दिल्ली : भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में नजरबंद सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा को रिहा करने से संबंधित तत्कालीन न्यायमूर्ति व वर्तमान ओडिशा मुख्य न्यायाधीश एस मुरलीधर के आदेश के बाद उन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए ट्वीट के मामले में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अदालत के समक्ष पेश होकर बिना शर्त माफी मांगी है। मामले का संज्ञान लेकर कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। बता दें कि भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में आरोपित कार्यकर्ता गौतम नवलखा को जमानत देने वाले तत्कालीन न्यायमूर्ति एस मुरलीधर पर विवेक अग्निहोत्री ने पूर्वाग्रह का आरोप लगाया था। न्यायमूर्ति एस मुरलीधर पर फिल्म निर्देशक की टिप्पणी पर कोर्ट मे स्वत: संज्ञान लिया था।

Next Story