दिल्ली-एनसीआर

शातिर ठगों ने बिजली कनेक्शन काटने का फर्जी मैसेज करके सेवानिवृत्त रेल अधिकारी को लगाया लाखों का चूना

Admin Delhi 1
7 Sept 2022 12:33 PM IST
शातिर ठगों ने बिजली कनेक्शन काटने का फर्जी मैसेज करके सेवानिवृत्त रेल अधिकारी को लगाया लाखों का चूना
x

दिल्ली एनसीआर क्राइम न्यूज़: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक रेल मंत्रालय में उपनिदेशक पद से सेवानिवृत्त अधिकारी को बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज कर ठग लिया। दरहसल, ठगों ने अधिकारी को अपनी बातों में लेकर एक आप डाउनलोड करवाया। जिसके बाद ठगों ने उनकी डिटेल्स ले कर उनके खाते से 2.51 लाख रुपए उड़ा लिए। जिसके बाद उन्होंने इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम: वसुंधरा सेक्टर 2बी निवासी लल्लन प्रसाद शर्मा ने बताया कि 19 अगस्त को उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि अगर उन्होंने तुरंत बिजली का बिल जमा नहीं किया तो उनकी लाइट काट दी जाएगी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत बिल जमा कर दिया। फिर उन्होंने मैसेज में आए नंबर पर कॉल की जिसके बाद उनके पास एक दूसरे नंबर से कॉल आई। ठगों ने उनसे बिल अपडेट करने के नाम पर एक ऐप डाउनलोड करवाया। जिसके जरिए ठगों ने उनके फोन को हैक कर लिया। जिसके बाद ठगों ने 5 बार में उनके खाते से 2.51 लाख रुपए निकाल लिए। जैसे ही ठगी का पता चलने उन्होंने बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पर फोन कर कार्ड बंद करा दिया।

पुलिस का बयान: इंदिरापुरम थाना प्रभारी देव पाल सिंह पुंडीर ने बताया कि लल्लन प्रसाद शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब आगे की जांच की जा रही है। साथ ही एक टीम ठगों की तलाश कर रही है।

Next Story