- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- शातिर ठगों ने विदेशी...
शातिर ठगों ने विदेशी कंपनी में निवेश पर ज्यादा मुनाफे का लालच दे ठगे 6.5 लाख, जानिए पूरी खबर

दिल्ली क्राइम न्यूज़: कृष्णा नगर थाना इलाके में रहने वाले एक शख्स को विदेशी कमोडिटी कंपनी में निवेश करने व ज्यादा मुनाफे का लालच देकर शातिर ठगों ने छह लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने कंपनी का ऐप बना कर पीड़ित से उसके बैंक खातों की जानकारी ली व नकदी ट्रांस्फर कर ली, पीड़ित की शिकायत के आधार पर शाहदरा साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लवकुश कृष्णा नगर इलाके में रहते हैं। लवकुश के अनुसार पिछले साल अक्तूबर में उन्हें पता चला कि मलेशिया की एक कमोडिटी कंपनी में पैसा लगाने पर ज्यादा मुनाफा मिल रहा है। उन्होंने उस कंपनी में फोन किया कंपनी के सीईओ विवियान ली ने बताया कि हमारी कंपनी सोना, चांदी, लोहा, प्लास्टिक के स्टॉक्स में डील करती है। उसने कंपनी के एप पर आठ स्तर पर निवेश करने की जानकारी दी।
जिसकी शुरूआत पांच हजार रुपये से लेकर पांच करोड़ रुपये तक थी। लवकुश ने कंपनी में करीब एक हजार रुपये कंपनी में लगा दिये उन्हे अच्दा रिटर्न मिला। उसके बाद उन्होंने करीब साढ़े छह लाख रुपये कंपनी में निवेश कर दिये। जब उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो कंपनी के कर्मचारी उन्हे बरगलाने लगे। काफी समय तक उनके पैसे नहीं मिले तो उन्होने अपने तौर पर पूछताछ की तो पता चला कि जिस नंबर पर बात कर रहे हैं, उसकी लोकेशन बिहार की है। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में मामले की शिकायत दी।





