दिल्ली-एनसीआर

शातिर साइबर ठग ने 30 हजार का लगाया चुना, किराया देने के नाम पर ठगी

Admin Delhi 1
8 Jun 2022 12:48 PM IST
शातिर साइबर ठग ने 30 हजार का लगाया चुना, किराया देने के नाम पर ठगी
x

नॉएडा क्राइम न्यूज़: सेक्टर-22 में रहने वाली एक महिला के खाते से साइबर ठग ने 30 हजार रुपए निकाल लिए। महिला मूल रूप से पंजाब की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक, ठग ने महिला को फोन करके किराए देने के बहाने महिला को अपने झांसे में लिया। पूरा मामला थाना सेक्टर-24 है। पुलिस में महिला कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि सेक्टर-22 में रहने वाली एक महिला के खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने 30 हजार रुपए निकाल लिए है। सिमरन कौर का पंजाब में मकान है। उन्होंने वहां पर मकान किराए पर दे रखा है। एक व्यक्ति ने उन्हें फोन करके कहा कि वह उनका किराएदार बोल रहा है। वह ऑनलाइन किराया भेजना चाह रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला से ऑनलाइन पारमेंट के जरिए किराया देने की बात कही। ठग ने महिला से एक ऐप डाउनलैड करवाया और उनके बैंक की डिटेल लेकर खाते से 30 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Next Story