दिल्ली-एनसीआर

उपराष्ट्रपति धनखड़, स्पीकर बिरला, राजनाथ और नड्डा ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर दी जन्मदिन की बधाई

Rani Sahu
20 Jun 2023 6:29 PM IST
उपराष्ट्रपति धनखड़, स्पीकर बिरला, राजनाथ और नड्डा ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर दी जन्मदिन की बधाई
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन के अवसर पर उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति भवन में उनसे मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इन चारों नेताओं के साथ राष्ट्रपति की मुलाकात की तस्वीरों को साझा किया गया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्मदिन की बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहते हुए उनके ट्वीट पर रिप्लाई कर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके उदार शब्दों और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

बता दें कि, अमेरिकी यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। हमारे लोगों के कल्याण के लिए ज्ञान, गरिमा और प्रतिबद्धता की एक किरण, देश की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। उनका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।
--आईएएनएस
Next Story