दिल्ली-एनसीआर

VHP का मालेगांव पर बड़ा बयान – हिन्दू विरोधी षड्यंत्र का पर्दाफाश

Harrison
31 July 2025 5:05 PM IST
VHP का मालेगांव पर बड़ा बयान – हिन्दू विरोधी षड्यंत्र का पर्दाफाश
x
VHP's big statement on Malegaon - Anti-Hindu conspiracy exposed
Delhi दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कांग्रेस पर हिंदू आतंकवाद की झूठी कहानियाँ रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जेहादियों को बचाने के लिए हिंदू समाज और संत परंपरा को अपमानित किया। उन्होंने कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की और केंद्र सरकार से असली अपराधियों को सामने लाने की अपील की जिन्होंने यह षड्यंत्र रचा था।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप/VHP) के संयुक्त महामंत्री डाॅ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि हिंदू आतंकवाद व भगवा आतंकवाद के नाम पर झूठी कहानियां रच कर कांग्रेस व उसके साथियों ने जिस प्रकार पिछले दो दशक से हिंदू समाज को अपमानित करने का षड्यंत्र किया। आज वह षड्यंत्र तार-तार हो गया।
पूरे देश को पूरी दुनिया में अपमानित किया
उन्होंने आगे कहा कि जेहादियों को बचाने के लिए पूरे हिंदू समाज व संत परंपरा को अपमानित करने की कोशिश हुई। संतों को जेल तक में डाल दिया गया। हिंदू समाज इसे कभी स्वीकार नहीं कर सकता। इस अक्षम्य अपराध की सजा कांग्रेस पार्टी को आज मिल रही है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष व राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी से पूरे हिंदू समाज व संपूर्ण देश से माफी मांगने को कहा। कहा कि, उन्होंने केवल हिंदू नहीं, बल्कि पूरे देश को पूरी दुनिया में अपमानित किया है।
Next Story