दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में विहिप शनिवार को करेगा संविधान संकल्प यात्रा का आयोजन

Admin Delhi 1
8 July 2022 10:48 AM GMT
दिल्ली में विहिप शनिवार को करेगा संविधान संकल्प यात्रा का आयोजन
x

न्यूज़ दिल्ली: विश्व हिन्दू परिषद शनिवार को उदयपुर और देश के अन्य इलाकों में हुई हिंसक घटनाओं के विरोध में दिल्ली में संविधान संकल्प यात्रा आयोजित करने जा रहा है। इसमें विहिप के केन्द्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगे।

विश्व हिन्दू परिषद की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार देश की वर्तमान परिस्थितियों में आतंकवाद के नए स्वरूप में संविधान को मिल रही चुनौती के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद व समस्त हिन्दू समाज द्वारा संविधान संकल्प यात्रा मंडी हाउस से जन्तर-मन्तर तक आयोजित की जाएगी। संविधान संकल्प यात्रा में संत समाज, सेवा निवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।

Next Story