दिल्ली-एनसीआर

बेहद शर्मसार करने वाली घटना: एक युवक ने 6 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म

Admin Delhi 1
13 July 2022 12:11 PM GMT
बेहद शर्मसार करने वाली घटना: एक युवक ने 6 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म
x

एनसीआर क्राइम न्यूज़: गाजियाबाद में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय मासूम के साथ 22 साल के युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवक मासूम को टीवी दिखाने के बहाने अपने घर ले गया था। मासूम के रोने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

स्कूल से आने के बाद छोटी बहन के साथ खेल रही थी मासूम: गाजियाबाद के निवासी ने पुलिस से शिकायत बताया की वह मजदूरी कर अपने परिवार में पत्नी, मां और दो बेटियों का पालन पोषण करता है। पीड़ित कि 6 वर्षीय बड़ी बेटी कक्षा एक में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बेटी स्कूल गई थी। स्कूल से आने के बाद वह घर पर अपनी छोटी बहन के साथ खेल रही थी। उनकी मां कपड़े धो रही थी।

बेसुध अवस्था में पड़ी मिली मासूम: इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक रवि बड़ी बेटी को टीवी दिखाने के बहाने अपने घर ले गया। रवि ने मासूम को अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मासूम की रोने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो मासूम बेहोश अवस्था में पड़ी मिली।

नशे का आदी है आरोपी: लोगों ने आरोपी को वही पकड़ लिया। गांववालों ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। उसका पहले भी गांव में अन्य लोगों से झगड़ा हो चुका है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस का बयान: सीओ खुर्जा दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर लि गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Next Story