- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- डूसू के नवनिर्वाचित...
दिल्ली-एनसीआर
डूसू के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से मिले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, दी शुभकामनाएं
SHIDDHANT
9 Oct 2025 9:15 PM IST

x
पदाधिकारियों
New Delhi नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे। उन्होंने यहां पर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से मुलाकात की। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि नई दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यन मान, महासचिव कुणाल चौधरी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सह सचिव वैभव मीणा ने भेंट की। इस अवसर पर उन्हें छात्रसंघ चुनावों में मिली अभूतपूर्व विजय पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री दिल्ली रामकुमार गुप्ता, अखिल भारतीय छात्रा प्रमुख मनु कटारिया एवं प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा भी उपस्थित रहे।
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगठन और छात्र नेताओं को इस सफलता के लिए बधाई दी थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करने की हार्दिक बधाई। यह विजय एबीवीपी के दर्शन 'ज्ञान, शील, एकता' की बढ़ती स्वीकार्यता को समर्पित है। सभी विजयी प्रत्याशियों का भविष्य उज्ज्वल हो, यही कामना है।एबीवीपी की ऐतिहासिक सफलता पर गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी बधाई दी।
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने परचम लहराया। चुनाव परिणामों में 4 में से 3 सीटों पर एबीवीपी को जीत मिली। एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद के एबीवीपी उम्मीदवार आर्यन मान ने जीत हासिल की, जबकि सचिव पद पर कुणाल चौधरी जीते और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा जीतीं। उपाध्यक्ष पद पर भी एबीवीपी के गोविंद तंवर ने एनएसयूआई को कड़ी टक्कर दी। इस चुनाव में एनएसयूआई के खाते में महज एक सीट आई है।
Tagsदिल्ली विश्वविद्यालयछात्रसंघडूसू चुनावएबीवीपीनवनिर्वाचित पदाधिकारीपुष्कर सिंह धामीआर्यन मानकुणाल चौधरीदीपिका झागोविंद तंवरयोगी आदित्यनाथअमित शाहजे. पी. नड्डारेखा गुप्ताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





