दिल्ली-एनसीआर

छात्रों व नयी उम्र के लड़के-लड़कियों को बेचते थे ई-सिगरेट, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
16 Feb 2023 1:51 PM GMT
छात्रों व नयी उम्र के लड़के-लड़कियों को बेचते थे ई-सिगरेट, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार
x

एनसीआर नोएडा: स्कूल-कालेज के छात्रों तथा नयी उम्र के लड़के-लड़कियों को प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाले एक गैंग के 6 लोगों को थाना सेक्टर-63 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इनके पास से पुलिस ने 405 प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बरामद किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए है। आरोपी यह कार्य अधिक पैसे कमाने के लालच में लड़के-लड़कियों को इलेक्ट्रोनिक सिगरेट मन चाहे दामों पर बेचकर उनको नशे का आदी बना रहे थे।

थाना सेक्टर-63 पुलिस ने अवैध रूप से ई-सिगरेट बेचने वाले एक गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से 405 प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बरामद किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) विशाल पांडे ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-63 पुलिस ने सेक्टर-63 के एच- ब्लॉक से प्रवीण गौड, आकाश, नितिन गुप्ता, आर्यन देव, उमेश तथा वीरू को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि बरामद सिगरेट की बाजार में करीब 15 लाख रुपए कीमत है।

उन्होंने बताया कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट विक्रय पर प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट इन्हें 300 से 400 रुपए में मिल जाती है, और इसको ये लोग 35 सौ से 4 हजार रुपए के बीच कॉलेज में पढ़ने वाले नई उम्र के लड़के लड़कियों को बेच देते हैं।

जिससे वह इसका सेवन कर नशे का आदी बन जाए। यह सिगरेट लोगों की सेहत के लिये काफी खतरनाक है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनको इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट कहां से प्राप्त होती थी। इसके साथ ही पुलिस उन युवक-युवतियों की भी तलाश कर रही है जो ई-सिगरेट खरीदते थे।

Next Story