- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- जोधपुर से एमबीबीएस हैं...
दिल्ली-एनसीआर
जोधपुर से एमबीबीएस हैं यूपीएससी टॉपर अनुज, टॉप-5 में 3 डीयू के पास आउट
SHIDDHANT
6 March 2026 8:43 PM IST

x
Delhi दिल्ली। सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के टॉपर यानी ऑल इंडिया रैंक वन अनुज अग्निहोत्री ने हासिल की है। सिविल सेवा परीक्षा, 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनुज ने चिकित्सा विज्ञान को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था। उन्होंने अपने इसी विषय के माध्यम से यूपीएससी परीक्षा टॉप की है। अनुज एम्स, जोधपुर से ग्रेजुएट यानी एमबीबीएस हैं। वहीं, ऑल इंडिया रैंक-2 लाने वाली राजेश्वरी एक इंजीनियर हैं। उन्होंने चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक (बीई) किया है।
राजेश्वरी सुवे एम ने समाजशास्त्र को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अकांश ढुल दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (बी.कॉम) हैं। उन्होंने भारत की इस सबसे प्रतिष्ठित व कठिन परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र रहे अकांश ढुल वाणिज्य और लेखांकन को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में चुनकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
गौरतलब है कि यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। टॉप-4 में स्थान बनाने वाले राघव झुनझुनवाला अर्थशास्त्र के छात्र हैं। उन्होंने अर्थशास्त्र को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर सिविल सर्विसेज परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया है। राघव भी दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र हैं। उन्होंने डीयू से अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) किया है।
सिविल सर्विसेज परीक्षा में पांचवीं रैंक प्राप्त करने वाले ईशान भटनागर भी दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय बीए एलएलबी (ऑनर्स) किया है। उन्होंने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर पांचवीं रैंक प्राप्त की।
यूपीएससी की इस परीक्षा में शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। शीर्ष 25 सफल उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यताएं देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी, एनएलयू, एम्स, डीटीयू, अन्ना यूनिवर्सिटी, दिल्ली विश्वविद्यालय, मुंबई विश्वविद्यालय आदि से इंजीनियरिंग, मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, कानून, चिकित्सा विज्ञान और जनसंचार में स्नातक तक फैली हुई हैं।
उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण परीक्षा में शीर्ष 25 सफल उम्मीदवारों ने अपनी मुख्य लिखित परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में रसायन विज्ञान, मानव विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, वाणिज्य और लेखांकन, अर्थशास्त्र, विद्युत अभियांत्रिकी, इतिहास, गणित, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध, लोक प्रशासन और समाजशास्त्र जैसे विषयों का चयन किया था।
अनुशंसित उम्मीदवारों में बेंचमार्क दिव्यांगता वाले 42 व्यक्ति 10 अस्थि दिव्यांग, 14 दृष्टिबाधित, 9 श्रवणबाधित और 9 बहु-विध दिव्यांग भी शामिल हैं। 2025 सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 मई में 2025 को किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 9,37,876 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,76,793 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
अगस्त 2025 में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा में कुल 14,161 योग्य उम्मीदवार थे। जिनमें से कुल 2,736 उम्मीदवार इंटरव्यू तक पहुंचे। आयोग द्वारा इस वर्ष विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 958 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। इनमें 659 पुरुष और 299 महिलाएं हैं। वहीं अंतिम रूप से उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से शीर्ष पांच में एक महिला और चार पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं।
TagsUPSC CSE 2025 रिजल्टअनुज अग्निहोत्री टॉपरUPSC टॉपर्स लिस्टराजेश्वरी सुवे एमअकांश ढुलसिविल सेवा परीक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





