दिल्ली-एनसीआर

UPSC Prelims Admit Card 2022: सिविल सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, निर्देश जारी

Kunti Dhruw
10 May 2022 6:50 AM GMT
UPSC Prelims Admit Card 2022: सिविल सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, निर्देश जारी
x
यूपीएससी प्रिलिम्स 2022 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट।

नई दिल्ली, UPSC Prelims Admit Card 2022: यूपीएससी प्रिलिम्स 2022 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा यूपीएससी प्रिलिम्स एडमिट कार्ड 2022 आज, 10 मई को जारी किए गए। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 या इसके माध्यम भारतीय वन सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया है, वे यूपीएससी के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यूपीएससी द्वारा दोनो ही परीक्षाओं के लिए प्रिलिम्स का आयोजन 5 जून 2022 को किया जाना है।

Next Story