दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं द्वारा कपल को डांटने पर जमकर हुआ बवाल

HARRY
28 Jun 2023 6:47 PM GMT
दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं द्वारा कपल को डांटने पर जमकर हुआ बवाल
x
दिल्ली | दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। कई बार मेट्रो के अंदर से कुछ ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी आक्रोश जाहिर करते हैं। इस तरह के वीडियो में अक्सर कोई शख्स या कपल मेट्रो के अंदर गंदी हरकत करते नजर आते हैं। दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। जो नया वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि एक कपल और दो महिलाओं के बीच बहस हो रहा है।
इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि मेट्रो की सीट पर बैठी महिलाएं इस कपल से कहती हैं कि आपको शर्म आनी चाहिए। इसपर लड़का इन महिलाओं से कहता है कि क्यों शर्म करेंगे हम लोग। हम कर क्या रहे हैं। ये महिलाएं कहती हैं कि आप ठीक से खड़े रहें। इसपर लड़का फिर कहता है हम क्या कर रहे हैं। आप अपने काम से काम रखेंगे तो और जीओगे। इसके जवाब में महिला कहती हैं कि तो तुम क्या कर लोगे, मर्डर करोगे। इसपर लड़का कहता है कि मैं कुछ नहीं करूंगा। महिला कहती हैं कि थोड़ी शर्म भी होनी चाहिए, ज़्यादा आग लगी है तो घर में जाओ। लड़का नाराज होकर महिलाओं से कहता है कि आप कही और जाकर बैठिये।
इस वीडियो को देख कर यह अंदाजा लग रहा है कि इस कपल को किसी बात के लिए टोका गया था जिसके बाद वो बेकाबू होकर चिल्लाने लगे। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो का यह पहला वीडियो नहीं है जो वायरल हुआ है। कुछ समय पहले ही दिल्ली मेट्रो में सीट पर पर बैठक कर मास्टरबेट कर रहे एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद एक कपल का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लड़की मेट्रो के अंदर लड़के की गोद में बैठी थी और दोनों लिप लॉक कर रहे थे। एक अन्य वीडियो में एक लड़की मिनी स्कर्ट पहनकर मेट्रो के अंदर डांस करती नजर आई थी। इसके अलावा एक लड़की मेट्रो के अंदर स्ट्रेटनर से अपने बाल स्ट्रेट करती भी नजर आई थी। इन सभी वीडियो पर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन अक्सर लोगों को यह चेतावनी देता रहता है कि मेट्रो के अंदर वो अनुशासन में रहें और कोई ऐसी हरकत ना करें जो समाज के लिए उचित ना हो। मेट्रो प्रबंधन की तरफ से कहा जा चुका है कि ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए फ्लाइंग स्कवायड बनाया गया है जो इनपर नजर रखेंगे और तुरंत कार्रवाई भी करेंगे।
Next Story