दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा के बीटा-2 के सोसाइटी के पास अज्ञात महिला का मिला शव

Admin Delhi 1
12 July 2022 1:10 PM GMT
नॉएडा के बीटा-2 के सोसाइटी के पास अज्ञात महिला का मिला शव
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: थाना बीटा-2 क्षेत्र के एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी के पास मंगलवार दोपहर को एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पुलिस को मिला है। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या कर शव को यहां पर फेंका गया है।

पुलिस का बयान: थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर को एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस: उन्होंने बताया कि महिला के हाथ पर कट के निशान है। ऐसा प्रतीत हो रहा है किसी ने उसकी हाथ की नस काट दी है, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Next Story