- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- केंद्रीय मंत्री किरेन...
दिल्ली-एनसीआर
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बंगला साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की
jantaserishta.com
17 Sept 2025 8:19 PM IST

x
DELHI दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु और देश की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनकी योजनाएं लाखों लोगों के लिए आशा की किरण बनी हैं। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता प्रतिज्ञा ली, गुरुद्वारा पार्क में सफाई अभियान में हिस्सा लिया और सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का उद्घाटन कर सफाई मित्रों को किट दी। मीडिया से बातचीत में रिजिजू ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा भाव को बढ़ावा देने का अवसर है। इसलिए मैं बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने आया और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। यह पवित्र स्थान शांति और सकारात्मकता का केंद्र है।
उन्होंने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि यह कमेटी उत्कृष्ट कार्य कर रही है। गुरुद्वारे से सेवा का संदेश अत्यंत शक्तिशाली है। रिजिजू ने पंजाब में बाढ़ राहत के लिए पीएम मोदी के प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मंत्रालयों को बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए निर्देश दिए हैं। सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, वाहेगुरु जी दा खालसा, वाहेगुरु जी दी फतेह। दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब जी में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और समृद्ध जीवन की प्रार्थना की।
दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा कि विकसित भारत के प्रति आपकी अथक प्रतिबद्धता हमें प्रतिदिन प्रेरित करती रहती है। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में इस यात्रा का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हूं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से देशभर में पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की गई है। यह पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ आमजनमानस भी हिस्सा लेंगे और स्वच्छता की अलख जगाएंगे।
Tagsकिरेन रिजिजूपीएम मोदी जन्मदिनबंगला साहिब गुरुद्वारास्वच्छता ही सेवा अभियानस्वच्छता पखवाड़ाभाजपा।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





