दिल्ली-एनसीआर

केंद्रीय आवास मंत्री कौशल किशोर: सेंट्रल विस्टा परियोजना में कोई वृक्ष नहीं काटा गया, उल्टा 1051 वृक्ष लगाए गए

Admin Delhi 1
4 April 2022 1:19 PM GMT
केंद्रीय आवास मंत्री कौशल किशोर: सेंट्रल विस्टा परियोजना में कोई वृक्ष नहीं काटा गया, उल्टा 1051 वृक्ष लगाए गए
x

दिल्ली न्यूज़: केंद्रीय आवास एवं शहरी मामला राज्य मंत्री कौशल किशोर ने संसद में एक सवाल के जवाब में कहा कि सेंट्रल विस्टा परियोजना में कोई वृक्ष नहीं काटा गया है। इससे उलट उन्होंने दावा किया कि अब तक अन्य स्थानों पर 1051 वृक्ष लगाए गए हैं।

परियोजनाओं में न तो कोई वृक्ष गिराया गया है और न काटा गया है: मंत्री ने राज्यसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी। दरअसल मंत्री से सवाल किया गया था कि क्या यह सच है कि चालू सेंट्रल विस्टा परियोजना के लिए सैकड़ों पेड़ों को उखाड़ा जाएगा। कौशल किशोर ने इसके जवाब में कहा कि सेंट्रल विस्टा विकास परियोजना, पुर्निवकास मास्टर प्लान के तहत विभिन्न परियोजनाओं में न तो कोई वृक्ष गिराया गया है और न काटा गया है।

वृक्ष का दस गुना प्रतिपूरक वृक्षारोपण भी दिल्ली में किया जा रहा है: उन्होंने कहा कि अब तक अन्य स्थानों पर 1,051 वृक्ष लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान प्रभावित वृक्षों का आवश्यक ध्यान रखा जाता है कि ताकि उन पर परियोजना के निर्माण का न्यूनतम प्रभाव पड़े। उन्होंने कहा कि प्रतिरोपित किए जाने वाले वृक्ष का दस गुना प्रतिपूरक वृक्षारोपण भी दिल्ली में किया जा रहा है।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में इस बात से साफ इंकार किया कि सेंट्रल विस्टा परियोजना की लागत बढ़ी है। उनसे पूछा था कि क्या यह सच है कि सेंट्रल विस्टा परियोजना की लागत 29 प्रतिशत बढ़कर 1290 करोड़ रुपये हो गई है। मंत्री ने इसका न में जवाब दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सेंट्रल विस्टा परियोजना पर आने वाली अनुमानित लागत 2285 करोड़ रुपए है। गौरतलब है कि माोदी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत नए संसद भवन और अन्य इमारतों का निर्माण किया जाना है।

Next Story